सिराथू: सकाढा में हाइवे पर कावरियों को रास्ता बताने के कार्यक्रम में पहुंचे एएसपी, कर्मचारियों से कहा- अच्छे से आएं पेश
रविवार शाम कोखराज इलाके के सकाढा में कावरियों के डायवर्जन पॉइन्ट अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह पहुंचे थे।कौशाम्बी पुलिस द्वारा हाथ में बैनर लेकर कावरियों को रास्ता बताया जा रहा है।अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों से कहा कि यात्रियों से अच्छे से बातचीत करें।वाहन चालकों को सही मार्ग बताएं ताकि कावरियों को कोई दिक्कत नहीं हो सके।