सिराथू: सैनी इलाके में हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल
रविवार दोपहर सैनी थाना क्षेत्र के लोहन्दा गाँव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने सड़क पर जा रही ऑटो को टक्कर मार दिया है।घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।जानकारी पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।एम्बुलेंस द्वारा घायलों को नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।घटना के बाद ट्रक फ़रार हो गई।पुलिस जांच में जुटी।