चाचौड़ा: चाचौड़ा कम्युनिटी हॉल में एमपी सरकार के 2 साल पूरे होने पर विधानसभा सम्मेलन, सांसद, विधायक व कार्यकर्ता शामिल हुए
चाचौड़ा कम्युनिटी हॉल में 22 दिसंबर दोपहर को मध्य प्रदेश सरकार के 2 साल पूरे होने पर विधानसभा सम्मेलन हुआ। राजगढ़ सांसद रोडमल नागर भोपाल पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, गुना जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए ₹6300 करोड के विकास और परियोजनाओ की जानकारी दी गई।