सोहागपुर: ईसाई समुदाय की रैली से गांधी चौक पर लगा जाम
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के गांधी चौक पर शुक्रवार को लगभग 3:30 बजे तक जाम लग रहा है,बता दे कि ईसाई समुदाय के लोगों के द्वारा गुड फ्राइडे को लेकर रैली निकाली गई है, रैली में अत्यधिक भीड़ होने के कारण गांधी चौक के पास काफी देर तक जाम लग रहा है,हालांकि इस दौरान यातायात पुलिस मौके पर मौजूद था,वही काफी देर के बाद जाम को खुलवाया गया है।