मथुरा: मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, पुलिसकर्मी समेत दो घायल, एक युवक की हालत नाजुक
रविवार को भरतपुर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ एक युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।