रामपुर: बुद्धवार को आम आदमी पार्टी के नेता मामून शाह खान ने जिला अस्पताल पहुँचकर चिकित्सको की कमी का मुद्दा उठाया
Rampur, Rampur | Sep 18, 2024 आम आदमी पार्टी के नेता व रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पति मामून शाह खान बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजो का हाल-चाल जाना। मामून शाह खान ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं अच्छी है लेकिन चिकित्सकों की कमी से मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मामून शाह खान ने सीएमओ से मांग की है कि चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जाए।