कसरावद: श्री गांगलेश्वर महादेव मेले के अंतिम सप्ताह में निकला भगवान का डोला, भगवान ने दिए दर्शन, व्यापारियों का जाना हालचाल
रविवार को शाम के 7 बजे नगर में प्रतिवर्ष पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले श्री गांगलेश्वर महादेव मेले के अंतिम सप्ताह में रविवार को विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर मे भगवान का डोला निकाला गया, जिसमें भगवान के प्रतीक स्वरूप मुखुट को विराजमान कर मेले में भ्रमण कराया गया। डोला निकलते ही मेले का माहौल भक्तिमय हो गया।