सरकार की नीतियों से नाराज़ शुद्ध मूल अति पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने शनिवार को गुरारू बाजार स्थित रेखा मैरिज हॉल में एक आपात बैठक कर गुरुआ से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े अति पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।