अनूपपुर: खांड़ा क्षेत्र में हाथियों का आतंक, दंतैल ने मवेशियों को मारा, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
जिले के जैतहरी वन परिक्षेत्र में हाथियों की लगातार गतिविधियों से दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच हाथियों के विचरण की सूचना मिली है, जिसमें एक दंतैल हाथी अत्यधिक आक्रामक स्थिति में क्षेत्र में घूम रहा है। बताया गया है कि उक्त दंतैल हाथी ने सोमौहरी बीट के पिचिंग टोला में रामसहाय सिंह के खेत उत्पाद मचाया है ।