राजातालाब: मिर्जामुराद में तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी पिकअप में मारी टक्कर, सामान सड़क पर बिखरा
मिर्जामुराद में तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी पिकअप में मारी टक्कर, सामान सड़क पर बिखरा वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास NH-19 पर बुधवार/गुरुवार की रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा सामान सड़क पर बिखर गया।