खींवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रेवंतराम डांगा ने सोमवार के पालड़ी व्यासा स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान विधायक के सामने अलग-अलग गांवों के लोगों ने अपनी मांगे रखी। विधायक ने सोमवार दोपहर 2 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जनसुनवाई की तस्वीरें भी साझा की है।