चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सोमवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा तथा सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में घर-घर कचरा पृथक्करण, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।