बालोद: एक जिला एक उत्पाद योजना से बदली तस्वीर, बघमरा के किसान आकाश चंद्राकर ने अदरक की खेती से कमाया दोगुना मुनाफा
Balod, Balod | Apr 8, 2026 शासन की ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के तहत अब जमीनी स्तर पर किसानों की तकदीर बदलती नजर आ रही है। बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम बघमरा के युवा प्रगतिशील किसान आकाश चंद्राकर ने इस योजना का लाभ उठाकर खेती में सफलता की नई मिसाल पेश की है।