रतलाम नगर: रतलाम मेडिकल कॉलेज में गार्ड और परिजन के बीच लात-घूंसे चले, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह गार्ड और परिजन के बीच चले लात घुसे। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के परिजन जब मरीज से मिलने पहुंचे तो गार्ड द्वारा उनको रोकने पर विवाद हो गया। और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलवाना पड़ी। पुलिस मरीज के परिजन और गार्ड को चौकी पर ले गई तो पुलिस के सामने भी दोनों में लात घुसे जमकर चले।