सुसनेर: NH स्थित माधव विलास जोड़ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पगारिया के व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
NH पर बीती देर रात माधव विलास जोड़ पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पगारिया निवासी 50 वर्षिय गोकुल सिह पिता धनसिह की मौत हो गई। मृतक के शव का आज रविवार की सुबह 8 बजे सिविल अस्पताल में डॉक्टर हर्षिता टटवाल के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। सब इंस्पेक्टर नारायण पूरी ने मर्ग पंचनमा तैयार किया है। पुलिस ने फिलहाल ट्रक को हिरासत में ले लिया है।