कटनी ग्रामीण: हजारों वर्ष पुरानी परंपरा हुई जीवंत: बिलहरी के लक्ष्मण सागर तालाब घाटों पर श्रमदान, योग और दीपदान का भव्य आयोजन
अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा लक्ष्मण सागर तालाब, बिलहरी के घाटों पर स्वच्छता श्रमदान एवं योग कार्यक्रम का आयोजन आज बुधवार शाम करीब 5 बजे किया गया।। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के संकल्प के साथ स्थानीय नागरिकों ने मिलकर तालाब के घाटों की साफ-सफाई की तथा उनकी लिपाई-पुताई कर उन्हें आकर्षक स्वरूप प्रदान किया।