बीना: स्टेशन रोड स्थित होटल में लगी आग, नगर पालिका फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Bina, Sagar | Apr 7, 2026 स्टेशन रोड स्थित श्री राम होटल में सोमवार रात को अचानक आग लग गई। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई और होटल संचालक व कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही नगर पालिका फायर ब्रिगेड की टीम और बिना थाने के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के करीब आधा दर्जन कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।