बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में टूल किट एवं स्टडी किट का वितरण
जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में टूल किट एवं स्टडी किट का वितरण जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश द्वारा शनिवार की दोपहर 3:00 बजे किया गया. इस दौरान कुल 18 अभ्यर्थियों को टूलकिट दिया गया, जबकि कुल 21 अभ्यर्थियों को स्टडी किट प्रदान किया गया. इस मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने पूरी जानकारी दी.