बेगूसराय: हर हर महादेव चौक के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में हड़कंप
बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार हाईवे ट्रक ने एक बुलेट सवार युवक को कुचल दिया। जिससे बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक के पास की है।