केरेडारी: ड्राइविंग लाइसेंस शिविर बना अव्यवस्था का शिकार, 102 को मिला लाइसेंस, सैकड़ों लौटे निराश
ड्राइविंग लाइसेंस शिविर बना अव्यवस्था का शिकार, 102 को मिला लाइसेंस, सैकड़ों लौटे निराश प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन तकनीकी खामियों और अव्यवस्था के कारण अधिकांश आवेदकों को निराश होकर लौटना पड़ा।