शिवसागर: शिवसागर थाना क्षेत्र के आउआ गेट के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, चालक घायल
शिवसागर थाना क्षेत्र के आउआ गेट के समीप आज सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर नेआगे चल रहे एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल ट्रक चालक यूपी का रहने वाला 40 वर्षीय ओमप्रकाश यादव है. जिसको शिवसागर थाने की पुलिस ने बेहतर ईलाज को लेकर सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है