लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में भैंसामऊ से पहाड़पुर जाने वाली सड़क बदहाल व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही की वजह से हादसों का बड़ा केंद्र बनती जा रही है। यह मार्ग केवल गांवों को जोड़ने वाला रास्ता नहीं, बल्कि तीन प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों तक पहुंचने वाला महत्वपूर्ण एजुकेशन कॉरिडोर है।