कोटड़ी: मंशा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, बड़ा हादसा टल गया
Kotri, Bhilwara | May 12, 2026 कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के मंशा गांव के पास मंगलवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार कार संगत प्रिया से कोटड़ी की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे मंशा गांव के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार लोगों को हल्की चोटें आई।