चायल: अकबराबाद गुहौली में मारपीट के दौरान युवक पर तेजाब फेंकने का आरोप, गांव में मचा हड़कंप
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के गुहौली गांव में मारपीट के दौरान युवक विजय कुमार पर तेजाब फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना में गांव के दो युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रविवार रात 9:00 बजे का मामला!