कोंडागांव: केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा पूजा अर्चना कर शहर की सड़क मरम्मत कार्य का किया गया शुभारंभ
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से और कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज केशकाल शहर में सड़क मरम्मत कार्य शुरू हुआ। विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा पूजा कर सड़क मरम्मत कार्य का आज शुभारंभ किया गया। इससे पहले कलेक्टर ने कल केशकाल नगर से घाटी तक निरीक्षण कर सड़क मरम्मत कार्य शुरु करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।