बदायूं: बिसौली कस्बे के तालाब के पास टैम्पो और बर्फ भरे छोटा हाथी मैजिक की भिड़ंत में एक महिला की मौत, 7 घायल
Budaun, Budaun | May 18, 2026 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र में तालाव के पास टैम्पो व बर्फ भरे छोटा हाथी की भिडंत हो गई। जिसमें टैम्पो में सवार थाना वजीरगंज क्षेत्र के टिकुरी गांव की रहने वाली 45 वर्षीय गुड्डों देवी की मौत हो गई, जबकि पति सुनील कुमार व 60 वर्षीय फूलावती पत्नी योगराज समेत 7 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।