चौथम: माता कात्यायनी मंदिर मार्ग पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे श्रद्धालु
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत माता कात्यायनी मंदिर जाने वाली सड़क एवं रेलवे के रिटायर पुल पर सोमवार की दोपहर दो बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक सैकड़ों श्रद्धालु और विभिन्न वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार माता