हनुमानगढ़: सीडब्ल्यूसी और रेलवे पुलिस की तत्परता से 10 घंटे में भटके किशोर को परिवार से मिलवाया, माता-पिता की आंखों में छलके आंसू
सीडब्ल्यूसी और रेलवे पुलिस की जागरूकता व संवेदनशीलता के चलते घर से भटके एक बच्चे को महज 10 घंटे के भीतर उसके परिवार से मिलवा दिया गया। बच्चा घर से भटककर दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से हनुमानगढ़ पहुंच गया था। रेलवे स्टेशन पर डरे-सहमे और गुमसुम हालत में मिले बच्चे को आरपीएफ के हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार और एसआई प्रवेश ने संभाला और तत्काल इसकी सूचना CWC को दी।