मंझनपुर: मंझनपुर में पिकअप में भरकर जाते दर्जनों लोग, जिले में हुए बड़े हादसे में 10 लोगों की मौत से नहीं लिया गया सबक
नेशनल हाईवे पर बीते दिनों बड़े हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे।बावजूद इसके कौशांबी के मुख्यालय मंझनपुर से बृहस्पतिवार की शाम शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। देखा जा सकता है कि एक पिकअप में दर्जनों की संख्या में लोग भरकर यात्रा कर रहे हैं जो अपनी जान जोखिम में डाले हुए हैं। ट्रैफिक वाले मौजूद है लेकिन रोक नहीं रहे हैं।