बरहट: मलयपुर थाना के सामने दो बाइक की टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Barhat, Jamui | May 11, 2026 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर मलयपुर थाना के सामने सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 3 बजे बताया की हादसा इतना भयावह था कि एक युवक सड़क से करीब 10 फीट नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।