इस्माइलपुर: रसलपुर रेलवे गेट पर अपहरण के प्रयास का आरोप
रसलपुर डाला रेलवे गेट के पास शुक्रवार शाम पंचगछिया निवासी गोपाल शाह ने कुछ लोगों पर जबरन टेंपो पर बैठाकर अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर मारपीट की गई, जिससे उनके सिर व शरीर पर चोटें आईं। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। मामले में पुरानी रंजिश की बात भी कही गई है। थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है