धनवार: राहगीरों के लिए नि:शुल्क शुद्ध शीतल पेयजल प्याऊ का हुआ शुभारंभ
जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित करिहारी में आर के ढाबा के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे राहगीरों एवं आम लोगों की सुविधा के लिए परिवर्तन सोशल एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से शुद्ध ठंडा पेयजल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने फीता काटकर किया।