चित्रकूट में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बीते शनिवार को DMचित्रकूट को ग्राम डिलौरा, थाना कर्वी नि0 राजू निषाद द्वारा अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिली थी। DM के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1कर्वी ने,रविवार दोपहर 2 बजे मय स्टाफ अभियुक्त के घर व दुकान की तलाशी में,10 पौवा शराब बरामद कर,आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।