मेड़ता: मेड़ता सिटी में माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से शहर में निकाली गई गणगौर की सवारी, आयोजित हुए अनेक धार्मिक कार्यक्रम
Merta, Nagaur | Apr 6, 2024 मेड़ता सिटी में आज माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से शहर में गणगौर की सवारी निकाली गई ।माहेश्वरी महिला मंडल के अध्यक्ष शोभा लाहोटी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर की शाही सवारी शहर मे निकाली गई। इससे पहले महेश्वरी सेवा सदन में महिलाओं के द्वारा गणगौर के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।