जोशियाड़ा: धराली में बादल फटने के बाद खीर गंगा में आया तबाही का मंजर, महज 21 सेकंड में धराली हुआ तबाह
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजकर 30 धराली गांव पर कुदरत ने अपना ऐसा कहर बरपाया चंद मिनटो के अंदर बहुमंजिला होटल व दुकानें खीर गंगा के उफान में बह गए। बादल फटने के बाद खीर गंगा में आए मलबे में धराली बाजार के अंदर करीब 150 लोगों दबे होने की आशंका है। दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन, एनडीआरएफ,पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें धराली में खोज एवं बचाव अभियान चला रही है।