दतिया: दतिया-सेवढ़ा रोड पर बाइक और ऑटो की टक्कर, चपेट में आई वृद्ध महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
Datia, Datia | Dec 18, 2025 दतिया–सेवढ़ा रोड पर गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक और आपे वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सड़क किनारे पैदल जा रही एक वृद्ध महिला चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया है कि महिला खाद्यान्न लेकर पैदल जा रही थी, तभी अचानक हुए हादसे में वह दोनों वाहनों की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।