बालोद: ग्राम सिवनी में जिला देवांगन समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण हुआ, देवांगन समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहे
Balod, Balod | Feb 11, 2024 बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सिवनी में जिला देवांगन समाज बालोद में नवनिर्मित देवांगन भवन का समाज के पदाधिकारियों के द्वारा लोकार्पण हुआ। आपको बता दें कि पिछले 02 वर्ष से भवन निर्माण के सतत प्रयास से निर्माण को गति प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत एक मीटिंग हाल एवं 2 रूम अटैच बाथरूम का निर्माण हुआ है।