गाज़ीपुर: जनभागीदारी की मिसाल, ग्रामीणों ने चंदे और श्रमदान से नदी पर बनाया पुल, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया लोकार्पण
गाजीपुर में जनभागीदारी की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है। जहां वर्षों से सरकारी मदद का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने हार नहीं मानी और खुद ही चंदा और श्रमदान के दम पर मंगई नदी पर पक्का पुल बनाकर इतिहास रच दिया। कासिमाबाद तहसील के कयामपुर छावनी गांव में बने इस पुल का लोकार्पण इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर सिंह यादव ने किया।