वार्ड क्रमांक 41 में क्षेत्रवासियों का गुस्सा मंगलवार 11 बजे फूट पड़ा। मूलभूत सुविधाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि वे काफी समय से पार्षद को अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। क्षेत्र में डाली गई पानी की पाइपलाइन खुले में और नालियों के बीच से निकाली गई है। पाइपलाइन