खींवसर क्षेत्र के बिरलोका गांव में एक 12 वर्षीय बालक की तबीयत बिगड़ने और बाद में उसकी मौत होने के मामले में परिवारजनों का धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। मामले में शुक्रवार दोपहर 1:00 तक गतिरोध बना रहा और परिवार के लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। परिवार जनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।