नरवर: नरवर-मगरोनी रोड पर ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत, तीन घायल
नरवर-मगरोनी मार्ग पर मिश्रा होटल के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरवर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेजा कार क्रमांक MP33ZK4356 में सवार हेमराज राठौर (36) पुत्र जगदीश राठौर निवासी पोहरी,