जबलपुर: गोरखपुर: 'सेवा' का महाअभियान: विहिप-बजरंग दल द्वारा विशाल सेवा शिविर का आयोजन, हुआ मुफ़्त स्वास्थ्य परीक्षण !!
गोरखपुर में उमड़ी भारी भीड़! मौका था विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित विशाल सेवा शिविर का, जहाँ सैकड़ों स्थानीय लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।आज बुधवार शाम लगभग 4 बजे कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह कोई एक दिन का आयोजन नहीं है। हर साल जुलाई के महीने को विश्वहिंदूपरिषद-बजरंग दल 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाता है।