धामपुर: नहटौर के गांव छजुजुरा के जंगल में स्थित कुएं में गुलदार के 2 शावक गिरे, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Dhampur, Bijnor | Apr 22, 2026 नहटौर क्षेत्र में एक पुराने कुएँ में गिरे गुलदार के दो शावकों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे नहटौर क्षेत्र के गाँव छज्जुपुरा के पास जंगल में हुई। बताया जा रहा है कि गाँव कमालपुर निवासी बुद्ध सिंह के नलकूप का एक गहरा झेरा जंगल में स्थित है।वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए दोनो शावको को बाहर निकाला।