पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिजय गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Jun 28, 2026
पूर्णिया के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिजय गाँव मे बीती रात आकाशीय बिजली ने एक युवक की जान ले ली. तेज आंधी-पानी के दौरान अचानक हुए भीषण वज्रपात की सीधी चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया. ग्रामीणों और परिजनों के त्वरित राहत प्रयासों के बावजूद युवक ने घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेजा.