सुल्तानपुर: सेईया लोकेपुर में शिक्षामित्र के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, 50 हजार के इलेक्ट्रॉनिक सामान जले, परिवार के 6 सदस्य बचे
कूरेभार थानाक्षेत्र के सेईया लोकेपुर गांव में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे तेज हवाओं के बीच शिक्षामित्र गीता वर्मा के घर पर आकाशीय बिजली गिरी। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के छह सदस्य किसी तरह बच गए। इनमें रवि वर्मा, मीरा, माया, प्रज्वल और उज्जवल शामिल थे। बिजली गिरने से घर में रखे इन्वर्टर, टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। करीब 50 हजार रुपए