सागर नगर: पार्षद अब्दुल नईम खान पर पत्नी ने लगाया जान से मारने का आरोप, गोपालगंज थाने में एफआईआर दर्ज
भाजपा के लाजपतपुरा वार्ड पार्षद अब्दुल नईम खान पर उनकी 25 वर्षीय नई पत्नी ने निकाह के बाद रोजाना मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना के बाद पत्नी की शिकायत पर गोपालगंज थाना पुलिस ने नईम के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।महिला ने निकाह से पहले भी 12 सितंबर को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी।