अंबाह: नए बायपास पर हादसा, बाइक से गिरी महिला, सिर में गिट्टी घुसी, मुरैना रेफर
Ambah, Morena | May 4, 2026 अंबाह के नए बायपास पर सड़क हादसे में भिंड निवासी रामाराजावत घायल हो गईं। वह मुरैना से शादी समारोह से लौट रही थीं, तभी बाइक गिट्टी पर फिसल गई और वह बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों ने 112 पर सूचना दी। पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में मुरैना रेफर किया गया।