हज़ारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग ने छठ व्रतियों को सूप, नारियल और पूजन सामग्री का वितरण किया
हजारीबाग यूथ विंग ने छठ महापर्व पर छठ व्रतियों के लिए सूप,नारियल और पूजन सामग्री का वितरण किया। यह आयोजन संस्था के द्वारा दूसरी बार आयोजित किया गया है। इस पहल के अंतर्गत व्रतियों को एक सूप, एक नारियल, सिंदूर, रोड़ी, कपूर, जाफर, काफर, काठ बादाम, कमल गोटा, लौंग, इलायची, बड़ी इलायची, छुहारा, मखाना, घी आदि प्रदान किया गया।