बदायूं: किसरूआ गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ा आवारा सांड गिरकर हुई मौत
Budaun, Budaun | May 16, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के किसरूआ गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर आवारा सांड चढ़ गया। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। निर्माणधीन पानी की टंकी की ऊंचाई लगभग 60 फीट बताई जाती है। लोगों ने आवारा सांड को उतारने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं उतर पाया तो ग्रामीणों ने उसे चारा दिखाया। तो ग्रामीणों ने उतारने की कोशिश की। लेकिन उसकी गिरकर मौत हो गई।