अरवल: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ नवमी मोहर्रम का जुलूस, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
Arwal, Arwal | Jun 25, 2026 जिले में नवमी मोहर्रम का जुलूस गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ों द्वारा पारंपरिक करतब और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।